सोमवार को चार गैंगस्टर की चल और अचल संपत्ति कुर्क की,जानिए पुलिस की कार्रवाई

सोमवार को चार गैंगस्टर की चल और अचल संपत्ति कुर्क की,जानिए पुलिस की कार्रवाई

सोमवार को चार गैंगस्टर की चल और अचल संपत्ति कुर्क की,जानिए पुलिस की कार्रवाई

Noida Police | सोमवार को चार गैंगस्टर की चल और अचल संपत्ति कुर्क की

ग्रेटर नोएडा पुलिस की गैंगस्टर और अपराधिक माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। पुलिस की टीम ने सोमवार को चार बड़े गैंगस्टर की करीब दो करोड़ रुपए कीमत की चल और अचल संपत्ति जब्त की कार्रवाई की है।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दनकौर पुलिस टीम ने सोमवार को बिलासपुर कस्बे में बदमाशों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। बिलासपुर कस्बे में सिंह राज भाटी के 50 लाख के दो प्लॉट कुर्क किए गए हैं। वही 12 लाख की आयशर कैंटर गाड़ी भी कुर्क की गई है। सतवीर बंसल की 60 लाख के पांच वाहन और सुमित भाटी के 68 लाख के वाहन कुर्क किए गए हैं। सुंदर भाटी कर भी 10 लाख के वाहन कुर्क किए गए हैं। इन दोनों की रविवार को भी संपत्ति कुर्क की गई थी। इस संबंध में डीसीपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों की संपत्तियों की निशानदेही की जा रही है और उन को चिन्हित किया जा रहा है। प्रकाश में आई बदमाशों सभी संपत्ति जप्त की जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.