COVID-19: गौतमबुद्ध नगर में 4 संक्रमित और मिले, जिले में संख्या 31 हुई

COVID-19: गौतमबुद्ध नगर में 4 संक्रमित और मिले, जिले में संख्या 31 हुई

COVID-19: गौतमबुद्ध नगर में 4 संक्रमित और मिले, जिले में संख्या 31 हुई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित चार और लोग मिले हैं। अब जिले में संख्या 31 हो गई है। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 31 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर में वर्तमान तक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 31 हो गयी है। विगत दिवस तक यह संख्या 27 थी। चार व्यक्तियों जो आज पॉजिटिव पाया गया है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि मरीजों के संबंध में जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा दी गई है।

शनिवार की शाम तक स्वास्थ्य विभाग की मिली रिपोर्ट्स से आंकड़ा 27 था लेकिन यह अब बढ़कर 31 तक चला गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर कुछ और मरीजों की रिपोर्ट आई हैं। जिनमें चार लोगों को COVID-19 से पॉजिटिव बताया गया है। इन चारों लोगों को भी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.