नशे के धंधे में लिप्त महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

नशे के धंधे में लिप्त महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

नशे के धंधे में लिप्त महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद में अवैध शराब, गांजा, डोडा पाउडर की तस्कर पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ धरपकड़ को लेकर विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी से तस्करो में हड़कंप की स्थिति रही। अवैध शराब, गांजा, डोडा पाउडर की तस्कर रहे महिला तस्कर समेत चार तस्करो को विभिन्न थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

सिहानीगेट थाना प्रभारी गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मेजर आशाराम मूर्ति के पास नंद ग्राम से रिंकू उर्फ रंगोली पुत्र स्व हरीश चंद निवासी नशीरपुर सिहानीगेट को 810 ग्राम गांज समेत गिरफ्तार किया। वहीं 45 लीटर कच्ची शराब समेत तस्कर को टीला मोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

देर रात चेकिंग के दौरान देर रात हिंडन के दोनों पुलों के नीचे से विजय त्यागी पुत्र मंगल त्यागी निवासी भनैड़ा खुर्द टीला मोड को 45 लीटर कच्ची शराब व 250 ग्राम यूरिया समेत गिरफ्तार किया गया। उधर मुरादनगर पुलिस ने भी अवैध शराब समेत तस्कर को गिरफ्तार किया। 

थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी कर रहे तस्कर को बम्बा रोड पुलिया ग्राम मोरटा से प्रदीप उर्फ  गुरु को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 65 पव्वे छत्तीसगढ मार्का अवैध शराब बरामद किया गया। वहीं मंगलवार सुबह क्षेत्र में गांजा तस्करी कर रही महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

थाना प्रभारी नागेन्द्र चौबे ने बताया कि धारा स्कूल के पीछे माधोपुरा से महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 2 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपित महिला के खिलाफ विजयनगर थाने में 8 मुकदमे दर्ज है, जो कि पूर्व में भी अवैध शराब व गांजा तस्करी मामले में जेल जा चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.