नोएडा फिल्म सिटी से चार वाहन चोर गिरफ्तार, कई कार और हथियार बरामद हुए

नोएडा फिल्म सिटी से चार वाहन चोर गिरफ्तार, कई कार और हथियार बरामद हुए

नोएडा फिल्म सिटी से चार वाहन चोर गिरफ्तार, कई कार और हथियार बरामद हुए

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने इन बदमाशों को नोएडा फिल्म सिटी से गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर फिल्म सिटी के पास से जितेंद्र गुलाटी, त्रिलोकीनाथ, कुलदीप सिंह और कपूर सिंह दहिया नामक चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो कार बरामद की हैं। वहीं दूसरी ओर थाना बिसरख पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.