Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को हुआ हादसा ( File Photo )
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार की दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। यहां पतवाड़ी गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। इनमें से एक घायल की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। पुलिस ने क्रेन को मौके पर ले जाकर कार को नाले से बाहर निकाला है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एसीपी ने बताया कि रविवार की दोपहर एक वैगनआर कार पतवाड़ी गांव की ओर से गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। जिसका नियंत्रण बिगड़ गया और कार नाले में जाकर गिरी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। एसीपी ने बताया कि कार में 5 लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 लोगों की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। घायलों में से एक की मौत हो गई है। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।
एसीपी ने बताया कि कार को नाले से बाहर निकाल लिया गया है। जांच पड़ताल में कार से बीयर की कई कैन बरामद हुई हैं। हादसे में मारे गए सभी चारों लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पांचवें व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बिसरख थाना के एसएचओ मुनीश चौहान ने बताया कि गैलेक्सी वेगा से ग्राम पतवाडी की और जाने वाले रास्ते पर वैगनआर कार नंबर डीएल 8 सीडब्ल्यू 9897 अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। दो व्यक्ति गंभीर अवस्था में यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा भर्ती कराए गए थे। चिकित्सा के दौरान एक घायल युवक की मृत्यु हो गई है। दूसरे घायल व्यक्ति को सेक्टर 110 यथार्थ अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है।
हादसे में मारे गए लोगों की जानकारी
घायल कार सवार
5. वी हरिहरण पुत्र एसवी वेन हरिहरण निवासी मकान नम्बर 154-बी ब्लॉक सेक्टर-2 नोएडा