दिल्ली में चौथी गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित मिली, जल्दी डिलीवरी होगी

दिल्ली में चौथी गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित मिली, जल्दी डिलीवरी होगी

दिल्ली में चौथी गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित मिली, जल्दी डिलीवरी होगी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कियाgangaइससे पहले दिल्ली में तीन प्रेग्नेंट महिलाएं कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुकी

राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक और गर्भवती महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह दिल्ली में चौथी गर्भवती महिला है, जिसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला की जल्द ही डिलवरी कराई जा सकती है। परिवार में पति और दो बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। 

जिला प्रशासन के अनुसार गर्भवती महिला के परिवार के एक सदस्य ने विदेश यात्रा की थी। कापसहेड़ा स्थित उपायुक्त कार्यालय के नजदीक ही इनका घर है। जिसे फिलहाल कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है।
इससे पहले दिल्ली एम्स के एक डॉक्टर की गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिल चुकी है। उस महिला से जन्मे बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। आरएमएल अस्पताल में भी एक गर्भवती महिला पॉजीटिव मिलने के बाद 18 डॉक्टर और अन्य स्टाफ को क्वारंटीन किया गया था। हालांकि महिला से जन्मे बच्चे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

इसी दौरान दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान की एक नर्स भी संक्रमित मिली थी। गर्भवती होने के चलते नर्स अवकाश पर चल रही थी लेकिन, बीते माह किसी काम के चलते उसे कैंसर अस्पताल जाना पड़ा था। इसी दौरान वह संक्रमण की चपेट में आई थी। फिलहाल यह नर्स लोकनायक अस्पताल में भर्ती है। इसका दो वर्षीय बेटा भी कोरोना संक्रमित है। जिसका लोकनायक अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

कापसहेड़ा में गर्भवती महिला संक्रमित होने के बाद अब उसके संपर्क में आम वाले लोगों की तलाश जारी है। इसके लिए अब तक तीन जिलों को अलर्ट पर कर दिया है। इसमें नई दिल्ली के अलावा दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। दरअसल, गर्भवती महिला का आईवीएफ उपचार वसंत विहार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। यहीं से ग्रेटर कैलाश में फोर्टिस ला फेमे अस्पताल में उपचार भी करा रही थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.