Greater Noida West: मैट्रिमोनी वेबसाइट पर दोस्ती, लाखों की ठगी और अब धोखा

Greater Noida West: मैट्रिमोनी वेबसाइट पर दोस्ती, लाखों की ठगी और अब धोखा

Greater Noida West: मैट्रिमोनी वेबसाइट पर दोस्ती, लाखों की ठगी और अब धोखा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाले तलाकशुदा महिला ने एक युवक और उसके कुछ साथियों पर छेड़छाड़ करने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि एक शख्स से उसकी पहचान shaadi.com पर हुई थी। आरोपी शख्स ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जोर जबरदस्ती की और उसके ₹600000 रुपए हड़प लिए। पीड़िता ने बिसरख कोतवाली में आरोपी और उसके पांच साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
 
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान 24 फरवरी को shaadi.com के जरिए मयंक गुप्ता नाम के एक शख्स से हुई थी। आरोपी शख्स ने महिला से मिलने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान महिला ने आरोपी शख्स को अपने घर मिलने के लिए बुला लिया। आरोपी शख्स ने महिला की परेशानी का गलत फायदा उठाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ जोर जबरदस्ती की और उसके ₹600000 रूपर हड़प लिए। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि वह इसी तरह महिलाओं का इस्तेमाल करता है। 

पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। परेशान होकर महिला ने अब बिसरख कोतवाली में आरोपी मयंक गुप्ता उसके साथी वीरेंद्र नरूला, बालेश्वर नागर, अमोल वशिष्ठ, विजेंदर और राजेश के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.