EXCLUSIVE : फिल्म सिटी प्रोजेक्ट का पूरा ब्लू प्रिंट, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी, तेज हुआ काम

EXCLUSIVE : फिल्म सिटी प्रोजेक्ट का पूरा ब्लू प्रिंट, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी, तेज हुआ काम

EXCLUSIVE : फिल्म सिटी प्रोजेक्ट का पूरा ब्लू प्रिंट, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी, तेज हुआ काम

Tricity Today |

Noida Film City: फिल्म सिटी, एयरपोर्ट, तीन विश्वस्तरीय एक्सप्रेस वे और हाइवे इस इलाके की सूरत बदल देंगे। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी के लिए बिजली, पानी, कनेक्टिविटी जैसी जरूरी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। अपनी विरासत को समेटे मथुरा, आगरा, जयपुर जैसे शहर यहां से नजदीक हैं। ये शूटिंग के लिए बेहतर माने जाते हैं। औद्योगिक शहर होने के चलते यह इलाका आर्थिक गतिविधियों का भी केंद्र बन जाएगा। इस इलाके में विकास कार्य भी तेज हो जाएंगे।

यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिया। सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया। फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे व नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से करीब है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर यहां से मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर है। इन परियोजनाओं से इलाके में विकास कार्य तेज होंगे। फिल्म सिटी बनने से इससे जुड़े उद्योग भी यहां आएंगे। इससे ना केवल रोजगार बढ़ेगा बल्कि निवेश भी अधिक आएगा।

फिल्म सिटी बसने से यहां विकास की गति और तेज होगी। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में देसी-विदेशी कंपिनयां अपनी इकाइयां लगाने जा रही हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट व मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर काम चल रहा है। यहां तक मेट्रो भी जाएगी। फिल्म सिटी बनने से यह इलाका पर्यटन क्षेत्र में भी बदलेगा। इस इलाके में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बड़ी-बड़ी कंपनियां, एयरपोर्ट और अब फिल्म सिटी आने से यह इलाका आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन जाएगा। यहां पर विश्वस्तरीय इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसेगी। एमआरओ (विमानों का मेंटीनेंस, रिपेयरिंग व ओवरहालिंग) हब बसाने की तैयारी है। सरकार यहां पर आर्थिक शहर भी बसाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में यह इलाका ना केवल एनसीआर में बल्कि पूरे विश्व में अलग पहचान बनाएगा।

विरासत को समेटे शहरों में पहुंचना आसान

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र से मथुरा, वृंदावन, आगरा व जयपुर जैसे शहरों में आसानी से पहुंचा जा सकता है। प्राचीन विरासत को समेटे इन शहरों में पहले से फिल्मों की शूटिंग होती आ रही है। इन शहरों में पहुंचने के लिए बेहतर सड़कें हैं।

इन सुविधाओं पर रहेगा जोर

करीब एक हजार एकड़ में बसने वाली फिल्म सिटी में स्टूडियो, आउटडोर लोकेशन, विशेष स्टूडियो, शॉपिंग कांप्लेक्स, फूड कोर्ट समेत तमाम सुविधाएं होंगी। इसके अलावा यहां पर टेक्निकल और साउंड सर्विसेज को लेकर भी काम किया जाएगा। यहां पर फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि निर्मााता यहां पर फिल्म बन सकें।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा, यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बसाई जाएगी। सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब शासन के निर्देशों के अनुसार काम किया जाएगा। फिल्म सिटी बनने से इलाके में बड़े बदलाव होंगे।

एक्सप्रेस वे के किनारे होटल-गेस्ट हाउस बनेंगे

फिल्म सिटी के चयनित 1 हजार एकड़ जमीन में से 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए है। फिल्म इंडस्ट्री के लिए हां पर होटल, गेस्ट हाउस, रेस्तरां, शॉपिंग कांप्लेक्स आदि बनाए जाएंगे। इसके अलावा फिल्म सिटी के लिए जरूरी सुविधाओं पर काम होगा।

फिल्म सिटी के साथ वहां पर व्यावसायिक गतिविधियां भी चलेंगी। यमुना प्राधिकरण ने साइट का चयन करते समय इस बात का भी ध्यान रखा है। फिल्म सिटी की साइट में 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक उपयोग की है। फिल्म सिटी शुरू होगी तो यहां पर होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस, शॉपिंग कांप्लेक्स की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए यह जमीन काम आएगी। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे होटल व शॉपिंग कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। इससे इलाके के लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी के लिए जो जरूरी सुविधाओं की जरूरत होगी, उसको पूरा किया जाएगा। इसको लेकर सरकार की ओर से जो दिशा-निर्देश आएंगे, उनको पूरा किया जाएगा। जमीन की साइट तय हो गई है। प्राधिकरण के पास पूरी जमीन है। जल्द ही इस दिशा में आगे की ओर बढ़ा जाएगा।

फिल्म सिटी में इस दर पर मिलेगी जमीन

भूखंड का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में                 कीमत रुपये प्रति वर्ग मीटर में

  1. 4 हजार मीटर                                          6670
  2. 4 से 8 हजार मीटर                                   5680
  3. 8 से 20 हजार मीटर                                 4810
  4. 20 से 40 हजार मीटर                              4370
  5. 40 से 80 हजार मीटर                              4210
  6. 80 हजार मीटर से बड़े                              4050

स्थान-यमुना सिटी सेक्टर-21 क्षेत्रफल

  1. 780 एकड़ औद्योगिक जमीन
  2. 220 एकड़ व्यावसायिक जमीन

फिल्म सिटी से कनेक्टिविटी

  1. हवाई यातायात, जेवर एयरपोर्ट से दूरी 6 किलोमीटर
  2. आईजीआईजी एयरपोर्ट, 60 किलोमीटर
  3. आगरा एयरपोर्ट, 150 किलोमीटर
  4. रेलमार्ग, दिल्ली-हावड़ा, 10 किलोमीटर
  5. मथुरा-बरेली, 60 किलोमीटर
  6. सड़क मार्ग, यमुना एक्सप्रेस वे (ग्रेटर नोएडा से आगरा)
  7. नेशनल हाइवे-93 (आगरा से अलीगढ़)
  8. एसएच-33मथुरा (आगरा-रायबरेली)
  9. एसएच-80 (मथुरा से आगरा)
  10. एसएच-22ए (पलवल से अलीगढ़)

बिजली-765 केवी सब स्टेशन जहांगीरपुर

  1. 400 केवीए सब स्टेशन यमुना सिटी सेक्टर-32 (निर्माणाधीन)
  2. कौशल विकास केंद्र, यमुना सिटी में सेक्टर-33

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.