ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गांजा तस्कर गिरफ्तार, सवा कुंतल गांजा पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गांजा तस्कर गिरफ्तार, सवा कुंतल गांजा पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गांजा तस्कर गिरफ्तार, सवा कुंतल गांजा पकड़ा गया

Google Image | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गांजा तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्कर गिरफ्तार किया है। एक टेम्पो से सवा क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है।
   
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह थाना बिसरख पुलिस ऐश सिटी के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी पुलिस शक के आधार पर टेम्पो को रोक कर उसकी तलाशी ली। मुनीष चौहान ने बताया कि उसमें से सवा क्विंटल गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक संजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि नोएडा में बेचने के लिए ओड़िशा से इसे लाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.