BIG BREAKING: दादरी से रेडिमेड गारमेंट शोरूम का व्यापारी गायब, परिवार परेशान, पुलिस में हड़कम्प

BIG BREAKING: दादरी से रेडिमेड गारमेंट शोरूम का व्यापारी गायब, परिवार परेशान, पुलिस में हड़कम्प

BIG BREAKING: दादरी से रेडिमेड गारमेंट शोरूम का व्यापारी गायब, परिवार परेशान, पुलिस में हड़कम्प

Tricity Today | दादरी से रेडिमेड गारमेंट शोरूम का व्यापारी गायब

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में जीटी रोड पर एक गारमेंटस शोरूम का मालिक व्यापारी गायब हो गया है। इससे व्यापारी के परिवार का बुरा हाल है। परिजनों ने दादरी कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है।  पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी हुई है, हालांकि अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी गुरुवार की दोपहर खाना खाने के बाद शौच करने के लिए दुकान से बाहर गया था। जिसके बाद वह दुकान पर नहीं लौटा है। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है। विरेंद्र कुमार ऊर्फ टीटू का जीटी रोड पर रेडीमेड गारमेंटस का शोरूम है। गुरूवार की दोपहर के बाद टीटू गायब है। परिजनों के मुताबिक उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। बाजार में चर्चा है कि व्यापारी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का कर्ज है। आए दिन लोग पैसे के लिए दबाव बना रहे थे। हालांकि, पुलिस व्यापारी के गायब होने की घटना में प्रत्येक बिंदु को आधार मांगकर जांच कर रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.