Big Breaking: गौरव चंदेल के हत्यारे गिरफ्तार

Big Breaking: गौरव चंदेल के हत्यारे गिरफ्तार

Big Breaking: गौरव चंदेल के हत्यारे गिरफ्तार

Tricity Today | Gaurav Chandel

गौरव चन्देल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गौरव चन्देल के हत्यारे गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौरव चन्देल के हत्यारोपियों को हापुड़ में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस की टीम हापुड़ में है और आरोपियों को लेने गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ की टीम ने गौरव चन्देल के हत्यारों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गौरव चन्देल के हत्यारोपी रविवार की सुबह गिरफ्तार किए हैं। यह गिरफ्तारी हापुड़ में हुई है। जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस की टीम को हापुड़ भेजा गया है। वहां से गौरव चन्देल के हत्यारोपियों को नोएडा लाया जा रहा है। पुलिस की एक टीम बदमाशों से पूछताछ कर रही है। जल्दी इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई जाएगी।

गौरतलब है कि, गौरव चंदेल की हत्या 6 जनवरी की रात को हुई थी। जिसके बाद 15 जनवरी को गाजियाबाद के मसूरी थाने क्षेत्र के आकाशनगर इलाके से पुलिस ने गौरव की कार बरामद की थी। जिसके बाद नोएडा पुलिस को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पृथला गोल चक्कर के पास हिडन नदी के पुल के किनारे से एक व्यक्ति को गौरव का मोबाइल मिला। जिसके बाद पुलिस ने एस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुछताछ की। व्यक्ति की पुछताछ में पता चला कि, उसको हिडन नदी के किनारे मोबाइल मिला था। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गौरव चंदेल के एक हत्यारे को हापुड से गिरफ्तार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.