दादरी में धरना देने जा रहे गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, तीन घण्टे में रिहा

दादरी में धरना देने जा रहे गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, तीन घण्टे में रिहा

दादरी में धरना देने जा रहे गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, तीन घण्टे में रिहा

Tricity Today | दादरी में धरना देने जा रहे गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर और सहारनपुर के जिला अध्यक्षों को पुलिस ने गिरफ्तार कियाgangaप्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किए gangaपिछले 25 दिनों से प्रदेश अध्यक्ष जेल में बंद है सरकार पर उत्पीड़न का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू की रिहाई को लेकर दादरी में धरना देने जा रहे गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ऑफिस ले जाया गया। वहां 3 घंटे बैठा कर रखा गया। उसके बाद रिहा कर दिया गया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तगलपुर स्तिथ कार्यालय पर धरना दिया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह दादरी में अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना देने के लिए जा रहे थे। लेकिन नॉलेज पार्क पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तीन घंटे तक थाने में बैठाकर रखा। जिसके बाद डीसीपी कार्यालय ले गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि डीसीपी से बातचीत करने के बाद उन्हें छोड़ा गया। कांग्रेसियों ने अपने कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना दिया है।

जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा चाहे अपना कितना ही तानाशाही रवैया अपनाए, हम अपने इस सत्याग्रह आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे, ना ही कभी इनके दबाव से डरकर पीछे हटेंगे। जब तक हमारे नेता अजय कुमार लल्लू को रिहा नहीं किया जाता, तब तक हम शांत बैठने वाले नहीं हैं। हमारे अहिंसात्मक आंदोलन और सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। 

इस धरने में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर, पारुल चौधरी, सुमन भाटी, सनी प्रधान आदि मौजूद रहे। 

मनोज ने बताया कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत आज जिला गौतमबुद्ध नगर के दादरी में अंबेडकर की मूर्ति के सामने जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना देने के लिए जा रहे थे। धरने के माध्यम से इस भाजपा सरकार से हमारे नेता अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग करने वाले थे।

मनोज चौधरी ने बताया, सुबह करीब 10:00 बजे अपने निवास से धरना स्थल के लिए निकले ही थे तभी नॉलेज पार्क थाने के पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और हिरासत में ले लिया। थाना नॉलेज पार्क वन ले जाकर बैठा दिया। यह उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही है।

दूसरी ओर नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुदीन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय सेक्टर-10 नोएडा पर मौन प्रतिवाद रखते हुये कांग्रेसजनों ने अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग की। 

शहाबुदीन ने बताया की प्रदेश सरकार ने लोगों की सेवा कर रहे प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया था। जोकि बिल्कुल गलत है। कांग्रेसजन सेवा सत्याग्रह के माध्यम से नोएडा में जरुरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। अगर सेवा करना गलत है तो प्रदेश सरकार हमें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दे।

इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य राजकुमार भारती, फिरे नागर पीसीसी, रामकुमार तंवर पीसीसी, पुरुषोत्तम नागर जिला अध्यक्ष युथ कांग्रेस, प्रमोद शर्मा पीसीसी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अम्बावत, अशोक शर्मा पीसीसी, डाक्टर सीमा, ललित अवाना प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, महासचिव रिजवान चौधरी, परवेज, सोविन्दर अवाना, सुभाष मिश्रा, मुकेश शुक्ला, दयाशंकर पांडेय, सोबी यादव सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.