गौतमबुद्ध नगर डायल-112 पूरे देश में अव्वल, सबसे कम वक्त में लोगों को मिल रही मदद

गौतमबुद्ध नगर डायल-112 पूरे देश में अव्वल, सबसे कम वक्त में लोगों को मिल रही मदद

गौतमबुद्ध नगर डायल-112 पूरे देश में अव्वल, सबसे कम वक्त में लोगों को मिल रही मदद

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर डायल-112 पूरे देश में अव्वल, सबसे कम वक्त में लोगों को मिल रही मदद

संकट और आपातकालीन परिस्थितियों में राज्य के नागरिकों को पुलिस सहायता  देने के लिए डायल 112 उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने यूपी 112 के माध्यम से जिले के लोगों को सहायता देने में कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम सबसे शानदार आंका गया है। मतलब, लोगों को मदद पहुंचाने के मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस पूरे राज्य में अव्वल आई है।

इस बारे में गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने कहा, "नियमित रूप से डायल 112 के कामकाज को मॉनीटर किया जा रहा है। दरअसल, डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति या अपराध घटित होने के बाद सबसे पहले मदद मिलना जरूरी है। खासतौर से दुर्घटनाओं और गंभीर अपराध के मामले में पुलिस का कम से कम समय में पीड़ित तक पहुंचना जीवन दायक हो सकता है।" पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा, "डायल 112 की के अच्छे काम का सकारात्मक असर जिले में अपराध नियंत्रण करने में भी दिखता है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में यूपी 112 के माह अक्टूबर में Average Responce Time रैंकिंग में गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर है। फोर व्हीलर के Responce Time में गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान के निकट है। साथ ही जनपद की 16 PRV को कई बार PRV Of The Day भी चुना गया है।"  

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाली PRV को पुरस्कृत किया जायेगा। आपको बता दें कि कोरोनावायरस के कारण 23 मार्च को देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। करीब 3 महीनों तक लॉकडाउन पीरियड में गौतमबुद्ध नगर पुलिस का काम शानदार और बेहद संवेदनशील रहा था। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर डायल 112 ने हजारों लोगों को खाना पहुंचाया, लोगों के घरों तक दवाई दीं और अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.