नशे के कारोबार पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 लाख का गांजा पकड़ा, 3 तस्कर गिरफ्तार

नशे के कारोबार पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 लाख का गांजा पकड़ा, 3 तस्कर गिरफ्तार

नशे के कारोबार पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 लाख का गांजा पकड़ा, 3 तस्कर गिरफ्तार

Tricity Today | 12 लाख का गांजा पकड़ा, 3 तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए तस्करों का पूरे दिल्ली-एनसीआर में नेटवर्क है gangaपिछले 15 दिनों में कई बड़े गांजा तस्कर गैंग पुलिस ने पकड़े हैं gangaगांजा के पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है जिले की पुलिस gangaदादरी और जारचा कोतवाली पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है

गौतम बुध नगर पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिसमें जिले के तमाम थानों की पुलिस गांजा तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है। इसी अभियान के तहत नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से टेंपो में भरा 85 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है।

जिले की पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ एक अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत लगातार गांजा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस ने भी बुधवार की रात तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान विजय कुमार शर्मा निवासी जनता फ्लैट ज़ी टीवी एंक्लेव नई दिल्ली, आरिफ निवासी मोहल्ला फैसलाबाद कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर और शाहिद निवासी कब्रिस्तान वाली गली जैन मंदिर में मजार के पास सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक टेंपो पकड़ा है। जिसमें 85 किलोग्राम अवैध गांजा भरा था। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। 

दिल्ली एनसीआर में करते थे सप्लाई

नोएडा के एडिशनल डीजीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गैंग दिल्ली-एनसीआर में तस्करी करता था। पुलिस इनके अन्य नेटवर्क के बारे में भी पता लगा रही है। यह गांजा तस्कर पूर्व में मेरठ और गाजियाबाद से भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

दादरी पुलिस भी कर चुकी है बड़ा खुलासा

दादरी कोतवाली पुलिस की टीम भी गांजा तस्करों के एक बड़े गैंग का खुलासा कर चुकी है। इसके अलावा जारचा कोतवाली पुलिस की टीम ने भी कुछ दिनों पहले गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर किया था। पुलिस की टीमें लाखों रुपए का गांजा बरामद कर चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.