गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी ने नगर अध्यक्षों की घोषणा की, कुलेसरा, सूरजपुर और चिपयाना नगर क्षेत्र लेकिन ग्रेटर नोएडा और वेस्ट की अनदेखी

गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी ने नगर अध्यक्षों की घोषणा की, कुलेसरा, सूरजपुर और चिपयाना नगर क्षेत्र लेकिन ग्रेटर नोएडा और वेस्ट की अनदेखी

गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी ने नगर अध्यक्षों की घोषणा की, कुलेसरा, सूरजपुर और चिपयाना नगर क्षेत्र लेकिन ग्रेटर नोएडा और वेस्ट की अनदेखी

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी ने नगर अध्यक्षों की घोषणा की

रविवार को समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के नगर अध्यक्षों की घोषणा की है। हालांकि, अभी तक बीर सिंह यादव ने अपनी जिला इकाई की घोषणा नहीं की है। करीब साढ़े तीन वर्ष बाद गौतमबुद्ध नगर में नियमित रूप से समाजवादी पार्टी हाईकमान ने जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने बताया कि दादरी नगर का अध्यक्ष विकास शर्मा को नियुक्त किया गया है। जेवर नगर की जिम्मेदारी इदरीश कुरैशी को दी गई है। रबूपुरा नगर में अलीम सलमानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जहांगीरपुर नगर में इसराइल कुरैशी को अध्यक्ष बनाया गया है। दनकौर नगर में उमेश नागर नियुक्त किए गए हैं। पहली बार कुलेसरा, चिपियाना और सूरजपुर को भी नगर का दर्जा दिया गया है।

कुलेसरा, चिपयाना और सूरजपुर को पहली बार नगर का दर्जा दिया गया

कुलेसरा नगर क्षेत्र में रघुराज यादव, चिपियाना नगर क्षेत्र में बसन्त चौधरी और सूरजपुर नगर क्षेत्र में वकील सिद्दकी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर नगर के अध्यक्ष की अभी घोषणा नहीं की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को बधाई दी। आशा जताई कि सभी अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। पार्टी को मजबूत करेंगे और साथ ही दस दिनों के अंदर अपनी नगर कार्यकारणी का गठन करके जिला कार्यालय को अवगत कराएंगे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा शहर में कोई नहीं मिला

समाजवादी पार्टी अपने संगठन में आमूलचूल परिवर्तन कर रही है। इसी सिलसिले में पहली बार पार्टी हाईकमान ने नोएडा शहर में दो अध्यक्षों की नियुक्ति की है। एक अध्यक्ष को नगर क्षेत्र में सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरे अध्यक्ष शहर के बीच में ग्रामीण इलाकों में पार्टी की गतिविधियां संचालित करेंगे। दूसरी और जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर में दो बड़े और महत्वपूर्ण शहर ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को शायद भूल गए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जहां आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपना संगठन मजबूत करने में जुटे हुए हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट को दरकिनार किया है। ठीक ऐसा ही हाल ग्रेटर नोएडा शहर में भी देखने को मिला है। ग्रेटर नोएडा शहर में भी पार्टी ने कोई नियुक्ति नहीं की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.