कोरोना के खिलाफ जागरूकता में गौतमबुद्ध नगर अव्वल, इसके बाद लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद और कानपुर

कोरोना के खिलाफ जागरूकता में गौतमबुद्ध नगर अव्वल, इसके बाद लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद और कानपुर

कोरोना के खिलाफ जागरूकता में गौतमबुद्ध नगर अव्वल, इसके बाद लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद और कानपुर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में लोगों की जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। इसके लिए भारत सरकार ने एक खास एप्लीकेशन आरोग्य सेतु एप जारी किया है। जिसका जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस ऐप में कोरोनावायरस से जुड़ी तमाम जानकारियां और लोगों के सवालों के जवाब मौजूद हैं। गौतम बुद्ध नगर के लोगों ने उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया है।

गौतम बुध नगर के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोग हैं तीसरे स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया है चौथे स्थान पर गौतम बुध नगर कपड़ों से जिला गाजियाबाद है और पांचवा स्थान उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले कानपुर जिले को मिला है

अगर उत्तर प्रदेश के टॉप 10 जिलों की बात करें तो छठे स्थान पर आगरा जिले के लोग हैं। यहां यह भी बताना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले आगरा जिले में ही मिले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर को सातवां स्थान मिला है। आठवें स्थान पर मेरठ हैं। नौवें और दसवें स्थान पर क्रमशः कौशांबी और प्रयागराज जिले हैं। आरोग्य सेतु एप भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। जिसमें कोरोनावायरस के लक्षण, कोरोनावायरस से बचाव के उपाय और लक्षण दिखाई देने के बाद क्या करना चाहिए। यह पूरी जानकारी यह ऐप देता है। 

इसके अलावा ऐप के जरिए अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा सकती है। इस ऐप के जरिए सरकार एक सर्वे भी कर रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति में कोरोनावायरस के लक्षण हैं और किस में संभावना नहीं है। पिछले दो सप्ताह से सरकार इसे डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.