World Cycling Day: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकिल चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

World Cycling Day: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकिल चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

World Cycling Day: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकिल चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकिल चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट साइक्लिंग क्लब (जीएनडब्ल्यूसीसी) ने बुधवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया। जिसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा और उचित सावधानियों का पालन करते हुए दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाना है। क्लब के सवारों ने बुधवार की सुबह शहर में अलग अलग दूरी तक साइकिल चलाई। पर्यावरण सुरक्षा, पर्यावरण सुधार और अच्छी सेहत का संदेश दिया

टीम ने 5 के समूह में सवारों को विभाजित किया और 20 किलोमीटर की सवारी की। इन लोगों ने गौर चौक से डी पार्क तक सवारी की। सवारी सुबह 7 बजे शुरू हुई और सुबह 8 बजे समाप्त हुई। क्लब की टीम ने साइकिल चलाने के लाभों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए 20 किमी की यात्रा में भाग लिया। सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य लाभ मिलने के अलावा पर्यावरण को बचाया जा सकता है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के उपयोग से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिल सकती है।

क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि साइकिल स्वस्थ कल की ओर आने का एक स्थायी, स्वच्छ, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल साधन है। अमनप्रीत सिंह (उपाध्यक्ष) ने कहा कि वर्तमान महामारी में फिट रहने के लिए इसका उपयोग अधिक महत्वपूर्ण है। जीएनडब्ल्यूसीसी के महासचिव विशाल ठाकुर ने कहा, लोगों को एक स्वस्थ जीवन शैली की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इसके लिए अपना योगदान जारी रखा और आगे भी जारी रखेंगे।

यह यात्रा 5 से अधिक समूहों में विभाजित थी। 25 सवारों के साथ शुरू हुई, जिन्होंने सोशल डिस्टेंशिंग का ध्यान रखने के लिए एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.