BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा के 61 लोगों को क्वारंटाइन भेजा गया, जमातियों के सम्पर्क में थे

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा के 61 लोगों को क्वारंटाइन भेजा गया, जमातियों के सम्पर्क में थे

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा के 61 लोगों को क्वारंटाइन भेजा गया, जमातियों के सम्पर्क में थे

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

जमातियों के संपर्क में आए ग्रेटर नोएडा में ऐच्छर गांव के 61 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। सभी को गलगोटिया कॉलेज के हॉस्टल में रखा गया है। सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक यहां पर सभी को क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब प्रशासन इस इलाके में सेनेटाइजेशन का विशेष अभियान चलाएगा।

जमाती और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में पुलिस-प्रशासन जुटा हुआ है। सोमवार को आई रिपोर्ट में ग्रेटर नोएडा के बेगमपुर गांव के रहने वाले 2 व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह दोनों जमात में शामिल हुआ था। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व संक्रमित व्यक्ति एच्छर गांव की मस्जिद में आया था। वहां पर रुका भी था और गांव में रहने वाले लोगों के संपर्क में भी आया था। संक्रमित व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी मिली।

इसके बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। यह भी पता लगाया गया कि कितने लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे। पूरी जानकारी जुटाने के बाद मंगलवार की शाम को पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। यहां पर सभी लोगों की पहचान की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के वाहन से 61 लोगों को क्वारंटाइन के लिए ले जाया गया है।

इन सभी को ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया कॉलेज के हॉस्टल में रखा गया है। यहां पर सभी के नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा जहां से इन लोगों को लाया गया है, प्रशासन उस इलाके में सेनेटाइजेशन का विशेष अभियान चलाएगा। ताकि संक्रमण की गुंजाइश को खत्म किया जा सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.