बैंक से लोन लेने के लिए बनवाए फर्जी आधार और पैन कार्ड, जानिए कैसे पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज

बैंक से लोन लेने के लिए बनवाए फर्जी आधार और पैन कार्ड, जानिए कैसे पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज

बैंक से लोन लेने के लिए बनवाए फर्जी आधार और पैन कार्ड, जानिए कैसे पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक जालसाज को पकड़ा है, जो फर्जीवाड़ा करके बैंकों को चूना लगा रहा था। बुलंदशहर के रहने वाले शख्स ने बैंक से लोन लेने के लिए फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवा लिए। इतना ही नहीं वह अपना नाम बदलकर एक सैलून में काम कर रहा था। सैलून संचालक को उसके फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। कासना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार और पैन कार्ड बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया बुलंदशहर के चचरई गांव का रहने वाला साबिर कासना स्थित एक सैलून में शाहरुख के नाम से नौकरी कर रहा था। जबकि, उसने सोनू शर्मा के नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवा रखे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पता चला कि वह बैंक से लोन लेने की फिराक में था। बैंक से लोन लेने के लिए उसने फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसके बारे में कुछ और बिंदुओं पर भी जांच-पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.