गाजियाबाद कांग्रेसियों ने मकान तोड़ने के विरोध में किया हंगामा

गाजियाबाद कांग्रेसियों ने मकान तोड़ने के विरोध में किया हंगामा

गाजियाबाद कांग्रेसियों ने मकान तोड़ने के विरोध में किया हंगामा

Tricity Today | गाजियाबाद कांग्रेसियों ने मकान तोड़े जाने के विरोध में किया हंगामा

नंदग्राम स्थित शांति नगर मोहल्ले में मकान तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर धरना दे रहे कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त और महापौर को ज्ञापन देकर गरीबों का मकान तोड़े जाने की बजाय भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी। 

इस दौरान धरना दे रहे कांग्रेसियों और प्रतर्वन विभाग के कर्मचारियों के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। बाद में सभी कांग्रेसी धरने पर बैठकर प्रदेश सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। 

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने राजनीतिक प्रशिक्षणशाला को लेकर नंदग्राम के शांति नगर के कुछ मकानों को तोड़ दिया था। निगम का कहना है कि यह मकान नगर निगम की जमीन पर बना था। मंगलवार को 11 बजे कांग्रेस पार्षद एवं एआईसीसी सदस्य जाकिर सैफी के नेतृत्व में कांग्रेसी और नंदग्राम के लोग नगर निगम मुख्यालय पर पहुंच गए। 

यहां पर पहुंचकर पार्षद जाकिर सैफी ने कहा कि नगर निगम ने शांति नगर में जो मकान तोडे है। उनमें अधिकांश जनसंख्या गरीब है। अगर निगम को कार्रवाई करनी है तो उन भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने गरीबों को निगम को जमीन बेच दी है। नरेंद्र राठी ने कहा कि नगर निगम की सांठ गांठ की बजाय उनकी जमीन नहीं बेची जा सकती है। इसलिए निगम अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। 

महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों की बजाय गरीबों का घर तोडऩे में लगी हुई है। निगम के अधिकारी अपना वास्तविक काम नहीं कर रहे है। इस दौरान काफी देर तक नगर निगम में हंगामा चलता रहा। धरने पर बैठने वाले लोगों में  विजयपाल चौधरी, केएन पांडेय, पंकज तेवतिया, यामीन मलिक, शकील सैफी, राजू, अनुज, राजेश, अंजू देवी, कृष्णा, सर्वेश देवी, पुष्पा देवी, कल्पना देवी, राकेश उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.