त्यौहारों के बीच गाजियाबाद के लोगों की बढ़ सकती है परेशानी, 15 से नगर निगम में धरना, 19 से सफाई व्यवस्था ठप होगी

त्यौहारों के बीच गाजियाबाद के लोगों की बढ़ सकती है परेशानी, 15 से नगर निगम में धरना, 19 से सफाई व्यवस्था ठप होगी

त्यौहारों के बीच गाजियाबाद के लोगों की बढ़ सकती है परेशानी, 15 से नगर निगम में धरना, 19 से सफाई व्यवस्था ठप होगी

Google Image | गाजियाबाद

Ghaziabad News : त्योहारों के बीच शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है। दरअसल, नगर निगम सफाई कर्मचारी मोर्चा ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया है। मोर्चा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कई मांगों को लेकर नगर निगम के बीच बहस चल रही है। गत दिनों भी मोर्चा की ओर से एक ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन में मोर्चा ने संविदा और ठेके के कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाने आदि की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। मांगें नहीं मानने पर 10 अक्टूबर से धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई थी।

निगम प्रशासन ने जैसे-तैसे मोर्चा के पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश की। मगर विवाद अभी भी कम नहीं हुआ है। मोर्चा का आरोप है कि नगर निगम उनके मांग पत्र को मामने में आनाकानी कर रहा है। इसी के चलते अब एक बार फिर से मोर्चा ने निगम प्रशासन पर मांगों को लेकर दबाव बना दिया है। इसी के चलते नगर निगम और मोर्चा में टकराव तक बात पहुंच गई है। मोर्चा के नेता राहुल चौहान ने कहा कि 15 अक्टूबर से पहले मोर्चा सांकेतिक धरना नगर निगम में देगा, धरना तीन दिनों तक चलेगा। अगर इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 19 से निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी जाएगी और मांगें माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.