गाजियाबाद: बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

गाजियाबाद: बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

गाजियाबाद: बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Google Images | प्रतीकात्मक फोटो

बंदूक के साथ फोटो खिंचवाकर टशन में सोशल मीडिया पर डालने के मामलें में सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। गत 30 जुलाई को आरोपी की फोटो के साथ एसएसपी से शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिहानी गेट थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने जिस बंदूक के साथ फोटो खिंचवाई है। वह उसके रिश्तेदार की है। पुलिस बंदूक के मालिक की भी जानकारी जुटा रही है। हापुड़ के रहने वाले शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी आरोपी के साथ पुरानी रंजिश है। उन्हें डराने के लिए आरोपी ने बंदूक के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डाली है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने ईमेल के जरिए एसएसपी को 30 जून को आरोपी की फोटो के साथ शिकायत दी थी। सिहानी गेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जांच की जा रही है। जांच बाद कार्रवाई होगी। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.