गाजियाबाद: दुल्हन की तरह सजे मंदिर, घर-घर मनाया गया दीपावली जैैसा दीपोत्सव

गाजियाबाद: दुल्हन की तरह सजे मंदिर, घर-घर मनाया गया दीपावली जैैसा दीपोत्सव

गाजियाबाद: दुल्हन की तरह सजे मंदिर, घर-घर मनाया गया दीपावली जैैसा दीपोत्सव

Tricity Today | दुल्हन की तरह सजे मंदिर

भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। ऐसे में शहर हो या गांव हर जगह उत्साह, उमंग और उल्लास नजारा देखने को मिला। मंगलवार को ही मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया और दीप जलाए गए। अखंड रामायण और सुंदरकांड का पाठ हुआ। पार्कों और गंगा घाटों पर भी दीप जलाए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की आरती उतारी गई। गुरुद्वारों में भी दीप जलाए गए। बुधवार को घर- घर दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया।

केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व भाजपा नेताओं ने बुधवार को चौपला स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या नगरी के हनुमानगढ़ी मंदिर में बजरंगबली से श्रीराम मंदिर की नींव रखने की अनुमति ले रहे थे। 

ठीक उसी वक्त जनरल वीके सिंह चौपला मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में पवन पुत्र से मंदिर नींव कार्यक्रम निर्विघ्न तरीके से संपन्न होने की प्रार्थना कर रहे थे। जनरल वीके सिंह दोपहर बारह बजे करीब चौपला हनुमान मंदिर पहुंचे। पहले उन्होंने पवन पुत्र की आरती उतारी। इस दौरान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवंं चौपला स्थित हनुमान मंदिर पर चौला चढाकर मंदिर से राम दरबार की प्रतिमा लेकर टाऊन हॉल तक पदयात्रा की। इस दौरान चौपला बाजार पूरी तरह राममय हो गया। 

वीके सिंह के साथ उनकी पुत्री मृणालिनी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, अग्रसेन बाजार के अध्यक्ष विनोद कुमार गर्ग, रोहित सिघंल, प्रचार मंत्री सिद्धार्थ मिश्रा, रविन्द्र कुमार सिघंल, अतुल तायल, सिहानीगेट सेवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापारियों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की वर्षों पुरानी आशा पूरी हुई। इस दिन के लिए देशवासी वर्षों से इंतजार कर रहे थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव रख रहे हैं। इससे पूरी दुनिया में हिंदुत्व को एक नई पहचान मिलेगी। प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में गाजियाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चौपला बाजार में रहने वाले दो लोगों ने आंदोलन में अपनी शहादत दी थी। इस आंदोलन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी शामिल हुए। सभी की मेहनत का नतीजा है कि आज अयोध्या में नींव पूजन हो रहा है। प्रचार मंत्री सिद्वार्थ मिश्रा ने बताया कि बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। राम जन्म भूमि के पवित्र आंदोलन से जुड़ा हर व्यक्ति जो जहां है।

व्यापारियों ने लड्डू एवं मास्क बांटे
घंटाघर सब्जी मंडी के व्यापारियों ने सब्जी मंडी चौक पर सवा सौ किलो लड्डू और 1000 मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान प्रमोद गुप्ता ने कहा कि राम जन्म भूमि पूजन की खुशी के साथ-साथ धारा 370 की वर्षगांठ के साथ दोहरी खुशी का इजहार किया गया। उदय वीर लाडी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड्डू और मास्क का वितरण किया गया। प्रवीण बत्रा ने बताया की भगवान श्री राम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक है। 500 साल बाद यह अवसर आया है। इस दौरान सभी ने भूमि पूजन की संध्या पर अपने घर पर 5-5 दीप जलाए। इस दौरान पंडित अशोक भारतीय, मुकेश इंदौरा, दीपक पाल, भारत भूषण बजाज, सीमा, मनु ,तनेजा आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.