उपलब्धि : ग्रेटर नोएडा के जिम्स ने दो लाख कोविड नमूनों की जांच की, प्रदेश में 7वां स्थान मिला

उपलब्धि : ग्रेटर नोएडा के जिम्स ने दो लाख कोविड नमूनों की जांच की, प्रदेश में 7वां स्थान मिला

उपलब्धि : ग्रेटर नोएडा के जिम्स ने दो लाख कोविड नमूनों की जांच की, प्रदेश में 7वां स्थान मिला

Tricity Today |

ग्रेटर नोएडा के Government Institute of Medical Sciences (GIMS) अब तक 2,05,800 COVID-19 के नमूनों की जांच कर चुका है। इसमें से 6,931 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की जांच में जिम्स लैब क प्रदेश में 7वां स्थान है। जिम्स लैब इस समय औसतन 3000 नमूनों की जांच रोजाना कर रही है।

शासन ने जिम्स को कोविड अस्पताल घोषित कर रखा है। कोविड की जांच से लेकर इलाज तक के संसाधनों में जिम्स प्रबंधन लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। जिम्स के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने बताया कि कोविड लैब अब तक 2,05,800 कोरोना के नमूनों की आरटीपीसीआर जांच कर चुकी है। सितंबर में 61087 और अक्टूबर में अब तक 45116 नमूनों की जांच की गई है। इस समय औसतन रोजाना 3 हजार नमूनों की जांच की जा रही है।

डॉ.गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 44 लैब कोविड के नमूनों की जांच कर रही है। इन लैब में जिम्स को 7वां स्थान है। मरीजों के इलाज में भी जिम्स आगे है। यहां पर छह घंटे में कोरोना की जांच हो जाती है। अब तक 2 हजार मरीजों का इलाज यहां पर किया जा चुका है। यह प्रक्रिया चल रही है। गौतम बुद्ध नगर जिले के अलावा पड़ोसी जिलों के नमूनों की जांच यहां पर हो रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.