Noida Breaking : युवती ने पिता पर लगाया रेप की कोशिश का आरोप, एफआईआर

Noida Breaking : युवती ने पिता पर लगाया रेप की कोशिश का आरोप, एफआईआर

Noida Breaking : युवती ने पिता पर लगाया रेप की कोशिश का आरोप, एफआईआर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के सेक्टर- 49 थानाक्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों ने पुलिस से शिकायत की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा सेक्टर- 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोरखा गांव में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार को वह अपनी दो बहनों के साथ घर पर थी। तभी उसके पिता ने दोनों बहनों को पैसे देकर सामान खरीदने के लिये बाजार भेज दिया। सुधीर कुमार सिंह ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उसकी मां काम करने गई थी। उन्होंने बताया कि युवती को अकेला पाकर उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। उसके कपड़े उतार दिए।

उन्होंने बताया कि इसी बीच उसकी दोनों बहने लौट आईं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम से न केवल आसपास रहने वाले लोग बल्कि पुलिस भी हैरान है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.