CBSE 10th Result: नोएडा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा पास हुईं, ये हैं टॉप स्कूलों के टॉपर बच्चे

CBSE 10th Result: नोएडा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा पास हुईं, ये हैं टॉप स्कूलों के टॉपर बच्चे

CBSE 10th Result: नोएडा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा पास हुईं, ये हैं टॉप स्कूलों के टॉपर बच्चे

Google Image |

बुधवार को सीबीएसई ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्राओं ने फिर से छात्रों को पीछे कर दिया है। नोएडा में 10 स्कूलों के टॉप 30 मेधावियों में 16 छात्राएं हैं। 98 फ़ीसदी से अधिक अंक हासिल करने वालीं में भी छात्राओं के मुकाबले छात्रों की संख्या ज्यादा है। नोएडा के 10 निजी और सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले अंकों का विश्लेषण करने पर यह तथ्य सामने आया कि 30 में से 16 स्थानों पर बेहतर अंक हासिल करते हुए छात्राओं ने अपना कब्जा जमाया है। 

जिले में 99.4 फ़ीसदी अंक हासिल करने वाली नव्या ने छात्राओं में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। इसी तरह इन स्कूलों के परीक्षा परिणाम के अनुसार 98 फ़ीसदी से अधिक अंक हासिल करने में भी छात्राओं ने छात्रों का कड़ा मुकाबला किया है। इसी तरह यदि पूरे रीजन की बात करें तो इस बार 87.51 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इनमें 91.10 फीसदी छात्राओं ने बाजी मारी है। उधर, छात्रों के पास होने का प्रतिशत 85.30 है। इस तरह से 18 जिलों को मिलाकर बने नोएडा रीजन में 5.8 फ़ीसदी छात्राएं छात्रों के मुकाबले अधिक पास हुई हैं। 

शहर के टॉप स्कूलों में मेरिट के साथ पास हुए छात्र-छात्राएं

डीपीएस स्कूल, ग्रेटर नोएडा
शुचिस्मिता दास 97%

समरविल पब्लिक स्कूल 
अंश कालूचा – 99%
अन्नया मिश्रा – 99%

पंचशील बालक इंटर कॉलेज 
अमन गर्ग – 92.2%
राजीव कुमार – 91.6%

महामाया बालिका इंटर कॉलेज 
मानसी ठाकुर – 95.8%
 नेहा चौहान 92.8%

कोठारी इंटरनेशनल स्कूल
अर्नव भारती- 98.4%
अमन्ना राजा – 98%

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल
अर्पित सिन्हा - 99%
शिरशो सिन्हा - 98.6%
वंशिक्षा सिंह - 98.6%
 रोहन भगत 98.4%

नोएडा पब्लिक स्कूल
मोहित जोशी – 969%
राहुल कुमार – 95%
अमित कुमार – 94.2%

भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर
तान्या झा - 94.2%
निकिता पाल – 93.2%
समिरन – 92.6% 

दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा
उदिता राज – 98.4%
नूपुर गुप्ता – 98.2%

महर्षि विद्या मंदिर
रिंकी कुमार – 96.6% 
सुमित कुमार – 94.4%

सिटी पब्लिक स्कूल
खुशी गुप्ता 94.2%

रेयान इंटरनेशनल स्कूल
विशाखा – 97.6%
रिद्धी गर्ग 97 3%
समयक 96.8% 

नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल 
संतोष यादव 93.8% 

शिव नाडर स्कूल
अर्नव मोदी – 98.2% 

केंद्रीय विद्यालय
यशिका 97.4%
सानिया गौतम 94.8%
रोहन यादव 94.4% 

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल 
नव्या रस्तोगी 99.4% 
अनिकेत दास 99.2%
चंद्रशेखर धर्मराज 98.6%

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.