जीमेल सेवा बाधित, मामले की जांच कर रही है गूगल

जीमेल सेवा बाधित, मामले की जांच कर रही है गूगल

जीमेल सेवा बाधित, मामले की जांच कर रही है गूगल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गूगल की लोकप्रिय ईमेल सेवा जीमेल में बृहस्पतिवार की सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इसके उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं। इस दौरान उपयोगकर्ताओं ने लॉगइन न कर पाने, एटैचमेंट नहीं होने और संदेश पाने में दिक्कत आने की शिकायत की हैं।

कंपनी ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है, लेकिन उसने अभी तक सेवा बाधित होने की वजह नहीं बताई है। इससे पहले जीसूट स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार गूगल ''जीमेल के साथ एक समस्या रिपोर्ट पर जांच कर रही है। यह डैशबोर्ड गूगल की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी देता है। डैशबोर्ड ने 1408 बजे (अंतरराष्ट्रीय मानक समय) दी गई ताजा जानकारी में कहा ''हमारी टीम अभी भी समस्या की जांच कर रही है।

डैशबोर्ड के अनुसार, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट जैसी गूगल की अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द होने की उम्मीद है और वह इस बारे में शीघ्र सूचना देगी। गूगल ने इस व्यवधान के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। उसने यह भी नहीं बताया है कि इससे कितने उपयोगकर्ता प्रभावित हुये हैं, अथवा किन स्थानों के उपयोगकर्ता प्रभावित हुये हैं।

हालांकि, डाउनडिटेक्टर के मुताबिक भारत सहित विभिन्न स्थानों पर लोग प्रभावित हुए हैं। ट्विटर पर लोगों ने हैशटैग जीमेल के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.