गूगल की सेवाएं बहाल हुईं, दुनियाभर में जीमेल और यूट्यूब डाउन हो गए थे

गूगल की सेवाएं बहाल हुईं गूगल की सेवाएं बहाल हुईं, दुनियाभर में जीमेल और यूट्यूब डाउन हो गए थे

गूगल की सेवाएं बहाल हुईं, दुनियाभर में जीमेल और यूट्यूब डाउन हो गए थे

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गूगल की सेवाएं बहाल हो गई हैं। दरअसल, सोमवार को दोपहर बाहर गूगल की सारी सेवाएं ठप पड़ गई थीं। पूरी दुनिया में जीमेल और यूट्यूब समेत तमाम सेवाएं काम नहीं कर रही थीं। मिली जानकारी के मुताबिक गूगल का सर्वर डाउन चल रहा था। जिससे पूरी दुनिया में गूगल के उपयोगकर्ता परेशानी महसूस कर रहे थे। गूगल की ओर से जानकारी दी गई है कि टीम हालात दुरुस्त करने में जुटी है। फिर शाम करीब 6:15 मिनट पर जीशूट दोबारा काम करने लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक गूगल की जीमेल, यूट्यूब, गूगल फोटोज और तमाम दूसरी सेवाएं बन्द हो गई थीं। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तमाम लोग सोशल मीडिया के जरिए गूगल से संपर्क साध रहे थे। जिनका गूगल की ओर से जवाब भी दिया जा रहा था। गूगल ने उपयोगकर्ताओं को जानकारी दी थी कि जल्दी ही सारी सेवाएं बदस्तूर काम करने लगेंगी। अब से थोड़ी देर पहले गूगल की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि गूगल की सारी सेवाएं दोबारा नियमित रूप से काम कर रही हैं। सेवाएं बंद होने की वजह है सर्वर डाउन होना बताई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.