गौतमबुद्ध नगर में बिगड़ते हालात पर सरकार की नजर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने डेरा डाला

गौतमबुद्ध नगर में बिगड़ते हालात पर सरकार की नजर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने डेरा डाला

गौतमबुद्ध नगर में बिगड़ते हालात पर सरकार की नजर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने डेरा डाला

Tricity Today | चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ग्रेटर नोएडा पहुंचे

शारदा मेडिकल कॉलेज में दो सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयारgangaचिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने तैयारियों का जायजा लिया

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार की चिंताएं बढ़ रही हैं। सरकार जिले के हालात पर नजर लगाए हुए है। रविवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां की तैयारियों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने जिले में डेरा डाल दिया है।

उन्होंने शारदा अस्पताल के 200 बेड के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए कहा है। रविवार को शारदा अस्पताल में पहुंचे चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे के साथ पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, सीएओ डॉ. अनुराग भार्गव, शारदा विवि के चांसलर पीके गुप्ता, प्रो-वाइस चांसलर वाईके गुप्ता मौजूद रहे।

रजनीश दुबे ने कोरोना वार्ड में उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी ली।  दुबे ने सीएओ से कहा कि वे आइसोलेशन वार्ड में जो कमी हैं, उसको पूरा कराएं। डॉक्टर किट, मास्क आदि का इंतजाम कराएं। शारदा अस्पताल की सुविधाओं को देखकर प्रमुख सचिव संतुष्ट दिखे। शारदा मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि डॉक्टरों को अस्पताल में आने में दिक्कत होती है। रविवार को ही परी चौक पर रोका गया। आईकार्ड दिखाने के बावजूद पुलिस का रवैया अच्छा नहीं रहा। कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि आगे ध्यान रखा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.