Greater Noida: आनंदपुर गांव में 13 दिनों में हुई 3 चोरी

Greater Noida: आनंदपुर गांव में 13 दिनों में हुई 3 चोरी

Greater Noida: आनंदपुर गांव में 13 दिनों में हुई 3 चोरी

Tricity Today | पीड़ित के घर पहुंची पुलिस

ग्रेटर नोएडा के आनंदपुर गांव में बीती रात एक बंद घर में चोरों से घुसकर लगभग 70 हजार का घरेलू समान चोरी कर लिया है। पीडित ने पुलिस को सुचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के जांरचा कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव में रहने वाले नरेन्द्र तोंगड ने बताया कि, वो गांव में अपनी पत्नी, भाभी और 4 बच्चों के साथ रहते है। उनकी मां की 2 मार्च को मौत हो गई। नरेन्द्र तोंगड ने बताया कि, सभी बीते दिन किसी काम से परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। रात को देरी होने पर वापस घर नही आ पाए। सुबह जब घर आकर देखा तो घर का सारा समान बिखरा हुआ था। घर में से पंखा, सलेंण्डर, गददा आदि सभी घेरलू समान चोर ले गए। अभी तक चोरी समान की कीमत का पता नही चल पाया है। लेकिन करीब 70 हजार से ज्यादा का समान चोर लेकर फरार हो गए हैं।

नरेन्द्र तोंगड ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर चली गई है। नरेन्द्र तोंगड ने बताया कि, यह 13 दिनों में तीसरी चोरी है। इससे 8 दिनों पहले गांव में एक किसान की 3 भैस चोरी हुई थी। उससे 3 दिनों पहले भी एक किसान के घर भी 3 भैस चोरी हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.