ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डरों को बड़ी राहत दी, सीसी-ओसी के लिए छह माह समय बढ़ा, फ्लैट खरीदारों को झटका

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डरों को बड़ी राहत दी, सीसी-ओसी के लिए छह माह समय बढ़ा, फ्लैट खरीदारों को झटका

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डरों को बड़ी राहत दी, सीसी-ओसी के लिए छह माह समय बढ़ा, फ्लैट खरीदारों को झटका

Google Image |

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने शहर में काम कर रहे बिल्डरों को बड़ी राहत दे दी है। बिल्डरों को उनकी आवासीय योजनाओं के पूर्णता प्रमाण पत्र लेने के लिए 22 मार्च से 21 सितंबर (6 माह) तक की छूट मिलेगी। इस अवधि में पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए समय बढ़वाने पर शुल्क नहीं लगेगा। कोराना महामारी को देखते हुए शासन के आदेश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह फैसला लिया है। हालांकि, बिल्डरों को तो राहत मिल गई है, लेकिन फ्लैट और प्रॉपर्टी खरीददारों का इंतजार और बढ़ गया है।

कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन से सभी तरह के निर्माण कार्य बंद हो गए थे। बिल्डरों ने यह बात शासन तक पहुंचाई थी। शासन ने हाउसिंग परियोजनाओं को पूरा करने के समय में 6 माह के लिए निशुल्क समय बढ़ाने का आदेश दिया था। सभी आदेश प्रदेश के सभी प्राधिकरणों के जारी हुआ था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस आदेश पर अब तक अमल नहीं किया था। अब प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी केके गुप्त ने एक आदेश जारी किया है। उन्होंने इस फैसले पर अमल की जानकारी दी है। अपने आदेश में कहा है कि लॉकडाउन के समय से इस अवधि की शुरुआत मानी जाएगी। 22 मार्च से 21 सितंबर 2020 तक बिल्डरों को इस छूट का लाभ मिलेगा। इस अवधि में बिल्डरों से समय विस्तार का कोई शुल्क अथवा विलम्ब शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह आदेश बिल्डरों की आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं लागू होगा।

फ्लैट और प्रॉपर्टी खरीदारों का इंतजार और बढ़ गया

जैसा कि कोरोनावायरस की हमारी होते ही बिल्डरों ने कहना शुरू कर दिया था कि अब परियोजनाओं को पूरा करने में 1 से 2 साल तक का अतिरिक्त समय लग सकता है। सीसी और ओसी जारी करने में दिया गया यह 6 महीने का अतिरिक्त समय इसी बात को पुख्ता करता है। आने वाले दिनों में एक बार फिर कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य एक बार फिर थम सकते हैं। मौजूदा समय में भारी प्रदूषण के चलते भी निर्माण गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। विकास प्राधिकरण और सरकार की ओर से दी गई यह छूट बिल्डरों को तो राहत देगी, लेकिन फ्लैट और प्रॉपर्टी खरीदारों का इंतजार और लंबा कर देगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.