ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक लाख खरीदारों को जीरो पीरियड का लाभ दिया, ये हैं वे खरीदा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक लाख खरीदारों को जीरो पीरियड का लाभ दिया, ये हैं वे खरीदा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक लाख खरीदारों को जीरो पीरियड का लाभ दिया, ये हैं वे खरीदा

Tricity Today | Greater Noida Authority

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने शहर के करीब एक लाख खरीदारों को राहत देने के लिए बिल्डरों को जीरो पीरियड का लाभ देने के लिए सहमति दे दी है। इस नीति पर उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही मुहर लगा दी थी। आवंटियों को कब्जा नहीं मिलने पर सरकार ने इस नीति को तय किया है। अब प्राधिकरण ने इस नीति पर बोर्ड से मुहर लगवा ली है। इस नीति को लागू करने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित हुई है।

इस प्रस्ताव को बोर्ड ने पास कर दिया है। इस योजना में 40 से अधिक प्रोजेक्ट को लाभ मिल सकता है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जिन बिल्डरों को जीरो पीरियड का लाभ दिया जाएगा, वह बिल्डर अपने ख़रीदारों को भी उसका लाभ देगा। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में करीब एक लाख ख़रीदारों को समय पर उनके फ्लैट नहीं मिल पा रहे हैं। जिसमें बिल्डरों का तर्क है कि किसानों से विवादों और मुकदमों के कारण उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका था। जिससे प्रोजेक्ट पूरे करने में देरी हुई है। देरी के समय के दौरान उन पर प्राधिकरण ने भारी जुर्माना और ब्याज लगाए हैं। ये माफ किए जाने चाहिए। पहले सरकार ने यह जीरो पीरियड घोषित किया। अब प्राधिकरण ने शासनादेश को बोर्ड से मंजूरी लेकर लागू कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.