BREAKING: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा कोरोना, 4 पॉजिटिव

BREAKING: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा कोरोना, 4 पॉजिटिव

BREAKING: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा कोरोना, 4 पॉजिटिव

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

यमुना प्राधिकरण के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी कोरोना पहुंच गया है। यहां पर चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अफसरों ने कर्मचारियों से एहतियात बरतने की अपील की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच के लिए शिविर लगाया है। शिविर में 200 कर्मचारियों व अधिकारियों की जांच की गई। इसमें से 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को भी यहां जांच शिविर लगेगा। सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की जांच होने तक यहां कैंप लगता रहेगा। कोरोना को देखते हुए बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते यमुना प्राधिकरण कार्यालय में स्टाफ को छोड़ किसी भी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। यहां पर 4 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्राधिकरण ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक सेल बनाई है। सेल में बैठे कर्मचारी लोगों की शिकायतें दर्ज करते हैं और संबंधित विभाग में फोन से शिकायतकर्ता की बात करा देते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.