ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लॉकडाउन के दौरान शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारेगा, यह है नई योजना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लॉकडाउन के दौरान शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारेगा, यह है नई योजना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लॉकडाउन के दौरान शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारेगा, यह है नई योजना

Tricity Today | Greater Noida Authority

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने लॉकडाउन की अवधि में शहर की जलापूर्ति को बेहतर करने की कार्य योजना पर काम शुरू किया है। आपातकालीन स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए टैंकर का इंतजाम किया जा रहा है।

लॉकडाउन की अवधि में प्राधिकरण ने जल विभाग को शहर की जलापूर्ति की व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए कहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन करते हुए यह काम करने के लिए कहा गया है। ग्रेटर नोएडा शहरी क्षेत्र में लगभग 150 नलकूप, 25 अपर जलाशय और 14 भूमिगत जलाशयों से  63 सेक्टरों व 22 ग्रामों में जलापूर्ति की जा रही है। 

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय सुबह 6 बजे से 10 बजे और शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित है। इसके अतिरिक्त शहर में  लाइनों के फट जाने के कारण जलापूर्ति बाधित हो जाती है। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्राधिकरण ने यूपी एग्रो से आवश्यक मोटर युक्त टैंकर और ट्रैक्टर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.