ग्रेटर नोएडा: महंगे पेट्रोल-डीज़ल के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया

ग्रेटर नोएडा: महंगे पेट्रोल-डीज़ल के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया

ग्रेटर नोएडा: महंगे पेट्रोल-डीज़ल के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया

Tricity Today | Congress party protest

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिला और नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी ने ग्रेटर नोएडा जिला मुख्यालय पर धरना दिया। धरना पेट्रोल और डीज़ल के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर दिया। पेट्रोल और डीज़ल के बढ़े हुए मूल्यों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है। 

जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में हो रही लगातार वृद्धि की निंदा की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से जनता को परेशानी हो रही है। मंहगाई के कारण जनता भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगी। केद्र की बीजेपी सरकार ने डीजल पर उत्पादन शुल्क 828 प्रतिशत और पेट्रोल पर 258 प्रतिशत बढ़ाया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्पादन शुल्क में इस प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की थी। नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पादन शुल्क में बेहतासा बढ़ोतरी का कीर्तिमान स्थापित किया है। 

उन्होंने कहा कि आज जब कोरोना महामारी से पूरे देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है, उस समय भाजपा सरकार आम आदमी की सहायता करने के बजाए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाकर उन पर टैक्स वसूल करके जनता का खून चूसने का काम कर रही है। यह भाजपा की तानाशाही है। कांग्रेस इस तानाशाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। आम आदमी की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक खड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामो में भारी गिरावट है। परंतु बीजेपी सरकार अपने देश की जनता को उसका लाभ नहीं दे रही है। नरेद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर पेट्रोल 35 रुपये और डीजल 27 रुपये लीटर दिया जाएगा, लेकिन अपने वादे के विपरीत आज देश की जनता को  मंहगा तेल लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। जिसके कारण किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, श्रमिक और देश के आम जनमानस के जीवन पर प्रतिकुल असर पड़ा है। 

काग्रेस केद्र सरकार से मांग करती है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को जल्द से जल्द वापस ले। भारतीय जनता पार्टी के नेतओं और प्रधानमंत्री को जनता की तकलीफ़ दिखाई नहीं दे रही है। सरकार देश की जनता को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से निजात दे और मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।

धरने पर उपस्थित नोएडा महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर, पूर्व प्रत्याशी नोएडा राजेंद्र अवाना, योगेश तालान, फिरे सिंह नागर, अशोक पंडित, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता शारदा, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष भगवती शर्मा, पारुल चौधरी, सुमन भाटी, पुनीत मावी, मुकेश गौतम, रामकुमार तवर, विक्रम नागर, राजेंद्र गुलावली, अशोक शर्मा, पवन शर्मा, अब्बास भाई, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र अंबावत,  बृजपाल सिंह, सुनील कश्यप आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.