Greater Noida: बुजुर्ग दम्पति ने योगी से बेटे की जान बचाने के लिए मार्मिक अपील की, दो बेटों को स्वास्थ्य विभाग के वाहन ने कुचला

Greater Noida: बुजुर्ग दम्पति ने योगी से बेटे की जान बचाने के लिए मार्मिक अपील की, दो बेटों को स्वास्थ्य विभाग के वाहन ने कुचला

Greater Noida: बुजुर्ग दम्पति ने योगी से बेटे की जान बचाने के लिए मार्मिक अपील की, दो बेटों को स्वास्थ्य विभाग के वाहन ने कुचला

Tricity Today | मुख्यमंत्री योगी से अपील करते बुजुर्ग दंपत्ति

ग्रेटर नोएडा में दनकौर इलाके के दादूपुर गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति ने एक मिनट का मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बुजुर्ग दंपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया है कि 3 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के ट्रक ने उनके दो बेटों को कुचल दिया है। इस हादसे में दोनों लड़कों को बेहद गंभीर चोट आई हैं। एक बेटा नोएडा के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बुजुर्ग दंपति का कहना है कि उनका बहुत ज्यादा पैसा उसके इलाज पर खर्च हो रहा है। अब उनके पास और ज्यादा पैसे नहीं बचे हैं। बेटे की जान बचाने के लिए मदद की मांग मुख्यमंत्री से की है।

दादूपुर गांव के निवासी ब्रह्मपाल और उनकी पत्नी कुसुम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दंपति का कहना है कि उनके दो बेटे नोएडा से गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोट लगी हैं। एक बेटे की हालत बहुत ज्यादा खराब है। वह नोएडा के फेलिक्स अस्पताल में भर्ती है। उसका उपचार किया जा रहा है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसके इलाज में लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं।

अभी उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उसकी जान बचाने के लिए और पैसे की जरूरत है। पैसा दंपति के पास नहीं है। दोनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उनके बेटे की जान बचाने के लिए मदद करें। बुजुर्ग दंपत्ति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गैर जिम्मेदार ठहराया है। इन लोगों का कहना है कि हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया। यह कोशिश तक नहीं की एक बार हमारी हालत देख जाते।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.