Greater Noida: नन्हें बच्चों ने दिया भारत एकता का संदेश

Greater Noida: नन्हें बच्चों ने दिया भारत एकता का संदेश

Greater Noida: नन्हें बच्चों ने दिया भारत एकता का संदेश

Tricity Today | मौज इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें बच्चों ने दिया भारत एकता का संदेश

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-1 में स्थित मौज इंटरनेशनल स्कूल के पाँचवे वार्षिक महोत्सव में नन्हें बच्चों ने राष्ट्र एकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे फादर रॉगिमोन थॉमस प्रिंसिपल जीसस एण्ड मैरी स्कूल, फादर ऑलविन पिन्टों प्रिंसिपल सैंट जोसफ स्कूल, फादर सैबसटिन ट्रस्टी केएनईयूएस और भाजपा ग्रेटर नौएडा मंडल के मीडिया प्रभारी भगवत प्रशाद शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके की। 

मंच पर नन्हें बच्चों ने अपनी बाल प्रतिभा का बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गानों पर डांस किया। जो काफी प्रभावित कर रहा था। इस दौरान नन्हें बच्चों ने देश को एकता का संदेश देते हुए कहा कि, आज इस बात की महती आवश्यकता है कि हम सबको मिलकर जाति-पाति के बंधनों को और मजहब की दीवारों को तोड़कर समाज में आपसी भाई चारे के ताने-बाने को मजबूती प्रदान करना है, क्योंकि हमको अपना देश जान से प्यारा है। 

स्कूल प्रिंसिपल रेनु सागर ने कहा कि, हम इन नन्हें बाल-प्रतिभाओं की पढ़ाई के साथ-साथ इनके चहुँमुखी विकास के लिये भी कृत संकल्प हैं, हमारा उद्देश्य 21वीं सदी के उस भारत का निर्माण करना है। जो भविष्य में पूरी दुनिया के लिये अपनी एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका निभायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.