ग्रेटर नोएडा: शादी के बाद दो बार प्रेमी के साथ भागी विवाहिता, परेशान पति ने उठाया अब गंभीर कदम

ग्रेटर नोएडा: शादी के बाद दो बार प्रेमी के साथ भागी विवाहिता, परेशान पति ने उठाया अब गंभीर कदम

ग्रेटर नोएडा: शादी के बाद दो बार प्रेमी के साथ भागी विवाहिता, परेशान पति ने उठाया अब गंभीर कदम

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

गौतम बुद्ध नगर: जेवर कस्बे के मौहल्ला सल्लियान में एक पति पत्नी और पत्नी का देवर रहता है। बुधवार की शाम को पत्नी अपने पति और देवर की गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पीडित ने इस मामले में जेवर पुलिस को एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

मध्य प्रदेश का रहने वाला बुधसिंह अपनी 23 साल की पत्नी ममता और देवर के साथ करीब एक माह पूर्व से जेवर में रहता है। बुधसिंह ने बताया कि बुधवार को वो अपने भाई सतेन्द्र के साथ अपनी रेहडी लेकर गोल-गप्पे बेचने के लिए गया था। शाम को घर लौटा तो पत्नी ममता वर्ष घर से जेवरात और नगदी लेकर अवधेश नामक एक युवक के साथ फरार हो गई।

बुधसिंह ने बताया कि, अवधेश उसकी ससुराल यानी ममता के गांव का रहने वाला है। बुधसिंह का विवाह ममता के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। बुधसिंह ने जेवर कोतवाली पुलिस को अवधेश के खिलाफ पत्नी ममता को गुमराह कर भगा ले जाने का आरोप लगा तहरीर दी है। 

दो वर्ष मे दो बार भागी प्रेमी के साथ विवाहिता 


बुधसिंह की शादी दो वर्ष पूर्व ममता के साथ हुई थी। मगर विवाहिता एक बार अपनी सुसराल गांव पालडी से अपने गांव के प्रेमी अवधेश के साथ एक साल पहले भाग गई थी। जिसका मामला भिंड कोतवाली मे दर्ज हुआ था। जिसमे अवधेश जेल भी गया था। उसके बाद बुधसिंह अपनी पत्नी को लेकर एक माह पूर्व जेवर आ गया, मगर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का साथ नही छोडा और मौका पर अपनी प्रेमिका ममता को जेवर से लेकर फरार हो गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.