Greater Noida: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, 24 घण्टों में दूसरी वारदात

Greater Noida: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, 24 घण्टों में दूसरी वारदात

Greater Noida: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, 24 घण्टों में दूसरी वारदात

Google Image | 2nd rape incident reported within 24 hours in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। शुक्रवार की शाम यह मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने एक सहयोगी की मदद से वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। गुरुवार की देर रात दादरी कस्बे में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था।

फलेदा गांव के निवासी मजदूर की 12 वर्षीय पुत्री गांव के स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। गुरुवार की शाम करीब नौ बजे नाबालिग छात्रा घर से किसी काम के लिए गांव में थोड़ी दूर स्थित अपने घेर (अहाते) पर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले दो दबंग युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। युवक, लड़की को बाइक पर बैठाकर जंगल मे ले गए। वहां ट्यूबवैल के कमरे में अर्जुन नाम के युवक ने डरा धमकाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसका साथी राकेश बाहर खड़ा पहरा देता रहा। 

इधर गांव में बेटी के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद खुद ही घर पहुंची लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई। पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.