ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ब्लैकमेलिंग और हत्या की वजह बनी, अरिहंत आरडेन में महिला की हत्या से जुड़ी पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ब्लैकमेलिंग और हत्या की वजह बनी, अरिहंत आरडेन में महिला की हत्या से जुड़ी पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ब्लैकमेलिंग और हत्या की वजह बनी, अरिहंत आरडेन में महिला की हत्या से जुड़ी पूरी जानकारी

Tricity Today | नीरजा जैन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी अरिहंत आरडेन में महिला की हत्या उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने की है। दोनों सोशल मीडिया एप लाइक पर मिले थे। दोनों के बीच करीब सवा साल से दोस्ती थी और फिर आरोपी युवक महिला को ब्लैकमेल करने लगा। अंततः उसने गुरुवार की शाम महिला की बेहद दर्दनाक हत्या कर दी। बड़ी बात यह कि इस हत्याकांड का पुलिस ने महज 6 घण्टों में खुलासा किया है।

पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला की हत्या करने वाला उसका दोस्त राघव गिरफ्तार कर लिया गया है। राघव नोएडा के ककराला गांव का रहने वाला है। लाइक ऐप पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच करीब सवा साल दोस्ती रही। राघव अक्सर महिला के घर आता-जाता रहता था। पुलिस का कहना है कि कुछ समय बाद महिला को ब्लैकमेल करने लगा। वह महिला से पैसे वसूलता था। महिला के पति नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन में उप महाप्रबंधक हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राघव और महिला के बीच करीब सवा साल से बातचीत हो रही थी। कॉल डिटेल्स और डेटा यूजेज से और जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट की हाई सिक्योरिटी वाली अरिहंत आर्डन सोसाइटी में महिला की हत्या से गुरुवार की रात सनसनी मच गई थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डन सोसायटी में महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। महिला नीरजा जैन अरिहंत आर्डन के जी टॉवर फ्लैट नम्बर 101 में रहती थी। महिला का बेटा रात करीब 8 बजे ऑफिस से लौटा तो उसने अपनी मां को देखा। जब वह दफ्तर से लौटा तो घर नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर देखा तो उनकी मां की हत्या हो गयी थी। उनका चेहरा हत्यारे ने बुरी तरह कुचल दिया था। पुलिस जांच में जुटी और पूरे मामले का 6 घण्टों में खुलासा किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.