Greater Noida West: बेसहारा बच्चों के साथ Peer to Peer Help ग्रुप ने मनाई होली

Greater Noida West: बेसहारा बच्चों के साथ Peer to Peer Help ग्रुप ने मनाई होली

Greater Noida West: बेसहारा बच्चों के साथ Peer to Peer Help ग्रुप ने मनाई होली

Tricity Today | Peer to Peer Help Group Celebrates Holi with Destitute Children

रिश्ता दिल से दिल के ऐतबार का, ज़िन्दा है इसी से नाम प्यार का।
के मर के भी किसी को याद आयेंगे, किसी के आँसुओं में मुस्कुरायेंगे।
कहेगा फूल हर कली से बार बार, जीना इसी का नाम है।

सोमवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के "Peer To Peer Help" ग्रुप ने कुछ इसी अंदाज में होली मनाई। गौड़ सिटी में होली का पर्व ऐसे बच्चो के साथ मनाया, जिनका इस संसार में अपना कोई नही है। जीवन में अकेले हैं पर जीवन में कुछ करने और पाने की चाह है, ये बच्चे लाल बहादुर सुदर्शन बाल आश्रम वसुंधरा गाजियाबाद में सहारा लिए हुए हैं।और अपना बचपन व्यतीत कर रहे हैं।

इस अवसर पर "Peer To Peer Help" के सदस्यों ने बच्चों के साथ सूखे ऑर्गेनिक रंगों के गुलाल से होली का धमाल किया। बच्चों ने होली के उत्सव में गानों पर डांस और भांगड़ा करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सबने खूब होली के उत्सव का आनंद उठाया। इस अवसर पर बच्चों की इच्छानुसार कपड़ों, स्लीपर्स, कोल्ड ड्रिंक्स, गुजिया, पकौड़ा, पुलाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरएस उप्पल, विवेक रमन, सपन रस्तोगी, मनमोहन सक्सेना, कंचन ग्रोवर, सौरभ ने भरपूर सहयोग दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.