BREAKING : नोएडा में छिपे दो हत्यारों को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

BREAKING : नोएडा में छिपे दो हत्यारों को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

BREAKING : नोएडा में छिपे दो हत्यारों को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (Gujrat Anti Terrorist Squad) ने पैरोल पर छूटकर भागे दो अपराधियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। हत्या के अलग-अलग मामलों में दोनों सजायाफ्ता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। आतंकवाद निरोधक दस्ते ने बयान जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुजरात एटीएस ने दो दोषियों को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अतुल कहार और संजय यादव के रूप में की गयी है। ये दोनों नोएडा में छिपे थे। सोमवार को एटीएस उन्हें अहमदाबाद लेकर पहुंची है।

एटीएस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हाल ही में दोनों हत्यारों को पैरोल पर ​रिहा किया गया था। पैरोल ​की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों वापस जेल नहीं लौटे। दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा था। दोनों नोएडा में जाकर छिप गए थे। दूसरी ओर गुजरात पुलिस दोनों को पूरे राज्य में तलाश कर रही थी। 

बयान में उनके पैरोल की विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है और न ही यह बताया गया है कि वे किस जेल में बंद थे। बयान के अनुसार अतुल कहार को ​विशाल कहार नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में गुजरात की एक अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। संजय यादव ने कुछ साल पहले लियाकत संधी नाम के व्यक्ति की छुरा घोंपकर हत्या कर दी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.