Greater Noida : दिवाली पर बारूद के धमाके से व्यक्ति जला, पत्नी ने चार पड़ोसियों पर लगाया आरोप

Greater Noida : दिवाली पर बारूद के धमाके से व्यक्ति जला, पत्नी ने चार पड़ोसियों पर लगाया आरोप

Greater Noida : दिवाली पर बारूद के धमाके से व्यक्ति जला, पत्नी ने चार पड़ोसियों पर लगाया आरोप

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली में स्थित खेरली हाफिजपुर गांव में 4 लोगों पर अपने ही पड़ोसी पर धमाके की बारूद से जलाने का आरोप लगा है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी ने चार पड़ोसियों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव में रहने वाली ममता का आरोप है कि दीवाली के दिन आतिशबाजी कर रहे उसके पड़ोस में रहने वाले कोमेश, मोनू, शिवकुमार और मोहित ने धमाके की नाल में बारूद भरकर उसके पति रामकिशोर को जला दिया है। रामकिशोर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी ममता ने चारों पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 दिन बाद 10 वर्षीय किशोर घर लौटा
 
दनकौर कोतवाली के पीपलका गांव निवासी एक युवक बिना बताए घर से साइकिल लेकर चला गया। 4 दिन बाद दनकौर पुलिस ने किशोर को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा है। किशोर की मां ने दनकौर कोतवाली में बच्चे के गायब हो जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोशल मीडिया के माध्यम से बुलंद खेड़ा के एक व्यक्ति को इसकी जानकारी हुई तो वह बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचा है।
    
पुलिस ने बताया कि पीपलका गांव का 10 वर्षीय मयंक उर्फ काकू बिना बताए अपने घर से नाराज होकर पड़ोसी गांव बुलंद खेड़ा के अशोक के घर पहुंच गया था। अशोक को जब बच्चे के गायब होने की जानकारी मिली तो वह बच्चे को लेकर कोतवाली दनकौर पहुंच गया है। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

स्टॉप के जलने से युवक की मौत 

दनकौर कोतवाली के कनारसी गांव में एक ईंट के भट्टे पर काम करने वाला मजदूर स्टोर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक अमन उम्र 20 वर्ष मूल रूप से बिजनौर का निवासी था। वह ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता था। 11 नवंबर को खाना बनाते समय स्टोव फटने से वह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे भट्टा मजदूरों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के बहनोई प्रदीप ने दनकौर कोतवाली में इस घटना की इत्तफाकिया सूचना दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.