लॉक डाउन तोड़ने वालों के लिए सेनेटाइज्ड लठ तैयार

लॉक डाउन तोड़ने वालों के लिए सेनेटाइज्ड लठ तैयार

लॉक डाउन तोड़ने वालों के लिए सेनेटाइज्ड लठ तैयार

Tricity Today | लॉक डाउन तोड़ने वालों के लिए सेनेटाइज्ड लठ तैयार

कोरोना वायरस से बचने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार की रात देशवासियों को संबोधित करते हुए 21 दिनों तक लॉकडाउन की अपील की है। लेकिन लोग मानने को तैयार ही नही हैं। जिसके बाद मजबूरन पुलिस को डंडा चलाना पड़ रहा है। 

इस लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस कर्मी लाठियों को सैनिटाइज करता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सअप पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो किसका और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस वीडियो को हरियाणा के आईपीएस पंकज नैन ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पूरी तरह से तैयारी हो रही है। वीडियो में मेज पर तीन लाठियां रखी हुई हैं। जिस पर एक-एक करके सैनिटाइजर छिड़का जा रहा है। आईपीएस पंकज के इस वीडियो को 31 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा साढ़े सात हजार रि-ट्वीट भी आ चुके हैं।

भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में इस समय 562 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जिनका देश के अलग अगल अस्पतालों में इलाज चल रहा है। भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस भी कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर सम्भंव प्रयास कर रही है। 

पुलिस अपनी जान पर खेलकर लोगों की सुरक्षा के लिए सडकों पर उतरे हैं। पुलिस वाले लगातार लोगों को लाॅकडाउन की अपील कर रहे हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नही हैं। जिसके कारण पुलिस को मजबूरी में डंडा उठाना पड़ रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.