नमस्कार! मैं आपका विधायक बोल रहा हूं, लाॅकडाउन में कोई परेशानी तो नहीं

नमस्कार! मैं आपका विधायक बोल रहा हूं, लाॅकडाउन में कोई परेशानी तो नहीं

नमस्कार! मैं आपका विधायक बोल रहा हूं, लाॅकडाउन में कोई परेशानी तो नहीं

Tricity Today | MLA Dhirendra Singh

धीरेंद्र सिंह ने बताया, मैं रोजाना इसी तरह करीब 25-30 लोगों के रैंडम फोन नंबर लेकर काॅल कर रहा हूं।gangaसमाधान करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन से बात करता हूं।gangaगांवों से लोगों को आर्थिक परेशानियों की शिकायत आ रही हैं। मैंने अब तक जिला प्रशासन को करीब 2,000 लोगों के नाम आर्थिक सहायता देने के लिए भेजे हैं।

नमस्कार, मैं आपका विधायक धीरेंद्र सिंह बोल रहा हूं, आपको लाॅकडाउन में किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है। अगर कोई दिक्कत है तो मुझे बताएं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 के निवासी मेघा श्रीवास्तव और विपुल वत्स, लोदोना गांव के संतोष सिंह, चांचली गांव के 85 वर्षीय गिरिराज सिंह, महोबलीपुर के धर्मवीर सिंह के पास ऐसे फोन पहुंचे। लोग विधायक की आवाज सुनकर खुश हो रहे हैं। अपनी परेशानी भी बता रहे हैं। लोग मच्छरों से परेशान हैं। सैनेटाइजेशन नहीं हो रहा है। आजकल गौतमबुद्ध नगर में जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फोन करके कुछ इसी तरह लोगों से बात कर रहे हैं।


धीरेंद्र सिंह ने बताया, मैं रोजाना इसी तरह करीब 25-30 लोगों के रैंडम फोन नंबर लेकर काॅल कर रहा हूं। इससे मुझे लोगों की वास्तविक परेशानी का पता लग जाता है। परेशानी का समाधान करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन से बात करता हूं। समस्याओं का तत्काल समाधान करवाया जा रहा है। जैसे ग्रेटर नोएडा शहर के निवासियों ने मच्छरों की परेशानी बताई। प्राधिकरण से कहकर फाॅगिंग को शैडयूल जारी कर दिया गया है। सेक्टर पी-3 में फाॅगिंग हो चुकी है। प्राधिकरण हाउसिंग सोसायटी में सैनेटाइजेशन नहीं करते हैं। फाॅगिंग नहीं करते हैं लेकिन, इस बार प्राधिकरण इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।


धीरेंद्र सिंह ने कहा, गांवों से लोगों को आर्थिक परेशानियों की शिकायत आ रही हैं। मैंने अब तक जिला प्रशासन को करीब 2,000 लोगों के नाम आर्थिक सहायता देने के लिए भेजे हैं। इन सारे लोगों को 1000-1000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। लोगों के लिए राशन का इंतजाम करवाया जा रहा है। यह सारी परेशानियां लोग व्हाट्सएप और फोन काॅल के जरिए ही बता रहे हैं।


धीरेंद्र सिंह का कहना है कि लोग डेढ़ महीने से लाॅकडाउन का पालन कर रहे हैं। घरों में बंद हैं। उन्हें परेशानी होना स्वाभाविक है। अगर ऐसे समय में कोई उन्हें फोन करके हालचाल ले ले तो मनोबल बढ़ जाता है। लोगों को अच्छा महसूस हो रहा है। मैं जिन लोगों को फोन कर रहा हूं, वे पूरे मनोयोग से बातें कर रहे हैं। खुलकर अपनी पेरशानी बता रहे हैं। उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा हूं।

आपको बता दें कि जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने लॉकडाउन के दौरान व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया है। लॉकडाउन होने के बावजूद उन्होंने व्हाट्सएप, फेसबुक लाइव, टि्वटर लाइव, यूट्यूब लाइव और फोन कॉल्स के जरिए अपने विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और सेक्टर में लोगों से संपर्क साध कर रखा है। लॉकडाउन शुरू होते ही धीरेंद्र सिंह ने प्रत्येक गांव में कोरोना वारियर्स के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना दिए थे। जिनके लिए दनकौर और रबूपुरा में दो कंट्रोल रूम स्थापित किए थे।

इन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए रोजमर्रा की तमाम जानकारियां हर गांव से कंट्रोल रूम तक पहुंच रही हैं। कोई भी परेशानी होने पर कंट्रोल रूम तत्काल विधायक को जानकारी देता है और उस परेशानी का समाधान करवाया जाता है। दूसरी और धीरेंद्र सिंह ने कोरोनावायरस और लॉकडाउन के प्रति अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायकों, चिकित्सा विशेषज्ञों, ड्रग्स-फार्मा विशेषज्ञों, आर्थिक विशेषज्ञों, रिटायर्ड सीनियर आईएएस अधिकारियों और अलग-अलग फ्रेटरनिटी के लोगों से वीडियो लाइव किए हैं।

धीरेंद्र सिंह ने इटली, ब्रिटेन, सऊदी अरब, होलेंड, जर्मनी स्विट्जरलैंड समेत करीब 20 देशों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है। जिसका अपने क्षेत्र में लाइव प्रसारण किया है। इन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वहां के हालात पर चर्चा की गई। जिससे स्थानीय लोगों को वैश्विक परिदृश्य का पता चला। धीरेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कई दूसरे विभागों के मुखिया उसे लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.