Please Help: इस बच्चे को परिजनों तक पहुंचाने में मदद कीजिए, गौतमबुद्ध नगर पुलिस को सूचना दें

Please Help: इस बच्चे को परिजनों तक पहुंचाने में मदद कीजिए, गौतमबुद्ध नगर पुलिस को सूचना दें

Please Help: इस बच्चे को परिजनों तक पहुंचाने में मदद कीजिए, गौतमबुद्ध नगर पुलिस को सूचना दें

Tricity Today | विष्णु

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि शनिवार (25 अप्रैल) को जेवर कस्बा चौराहे पर यह बच्चा (उम्र करीब 10-12 वर्ष) लावारिस अवस्था में घूमता हुआ पाया गया है। उससे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विष्णु बताया। पिता का नाम स्वर्गीय बच्चू और मां का नाम सीमा बता रहा है। ग्राम का नाम उसर की सराय बताया है और जाति जादों ठाकुर बताई है। यह अपना थाना और जिले का नाम नहीं बता पा रहा है।

पुलिस ने बताया, बच्चे ने अपनी बहन का नाम काजल और जीजा का नाम रिंकू बताया है। जीजा को बरी का नगला सिकंदराराऊ का निवासी बता रहा है। पिता की करीब एक-डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु होना बता रहा है। जीजा का पानी सप्लाई का काम बता रहा है। पूरा पता नहीं बता पा रहा है।

पुलिस ने बताया कि बच्चे ने आसमानी नीले रंग का पठानी कुर्ता-पजामा पहने हुए हैं। पैरों में हवाई चप्पल हैं। बच्चे को बाल कल्याण समिति गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है। अगर इस बच्चे के बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर के निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें 8595902551, 9454403386

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.