विकास दुबे को लेकर ग्रेटर नोएडा में हाई अलर्ट, कोर्ट में भारी फोर्स तैनात किया गया, जानिए माजरा क्या है

विकास दुबे को लेकर ग्रेटर नोएडा में हाई अलर्ट, कोर्ट में भारी फोर्स तैनात किया गया, जानिए माजरा क्या है

विकास दुबे को लेकर ग्रेटर नोएडा में हाई अलर्ट, कोर्ट में भारी फोर्स तैनात किया गया, जानिए माजरा क्या है

Tricity Today | विकास दुबे को लेकर ग्रेटर नोएडा में हाई अलर्ट, कोर्ट में भारी फोर्स तैनात किया गया

पुलिस को सूचना है कि विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर की किसी अदालत में सरेंडर कर सकता है gangaइसके मद्देनजर ग्रेटर नोएडा जिला न्यायालय में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैgangaपुलिस प्रत्येक आने जाने वाले की सघन तलाशी ले रही है और मास्क हटाकर चेहरा देख रही हैgangaसूरजपुर, कासना और इकोटेक थानों से पुलिस भेजी गई, एसीपी और डीसीपी भी मौजूद हैं

कानपुर कांड के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे को लेकर ग्रेटर नोएडा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स ग्रेटर नोएडा जिला न्यायालय पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे अदालत में सघन तलाशी अभियान शुरू किया है। पूरे अदालत परिसर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। अदालत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस वकीलों के चैंबर के इर्द-गिर्द और गलियों में सरगर्मी से तलाशी अभियान चला रही है। प्रत्येक व्यक्ति का मास्क हटवा कर चेहरा देखा जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में विकास दुबे को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सूरजपुर जिला कोर्ट में आने वाले लोगों का मास्क हटवाकर पुलिस जांच कर रही है। भारी पुलिस बल कोर्ट परिसर में तैनात किया गया है। कोर्ट के सभी गेट पर सघन चैकिंग अभियान चल रहा है। विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में होने की खबर है। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि वह दिल्ली-एनसीआर की किसी अदालत में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। इसके मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

संतोष शुक्ला हत्याकांड की कहानी दोहराना चाहता है विकास दुबे 

विकास दुबे का नाम भारतीय जनता पार्टी के दर्जा प्राप्त मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में भी आया था। कानपुर के शिवली थाने में संतोष शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। जिसमें विकास दुबे के खिलाफ नाम दर्ज एफआईआर हुई थी। तब भी पुलिस ने विकास दुबे को तलाश करने के लिए पुरजोर कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। दरअसल, विकास दुबे ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। वह अदालत से जेल चला गया था। बाद में पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था। इस मामले में भी विकास दुबे संतोष शुक्ला हत्याकांड की कहानी को दोहराने का प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसीज को ऐसे इनपुट मिले हैं कि विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में मौजूद है। वह किसी अदालत में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.