ग्रेटर नोएडा: एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी खिलाड़ी सरदार मंजीत सिंह ने मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन

Tricity Today | एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी खिलाड़ी सरदार मंजीत सिंह ने मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन से एक दिन पहले ग्रेटर नोएडा निवासी प्रमुख समाजसेवी और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार मंजीत सिंह ने एस्टर पब्लिक स्कूल की हाॅली अकादमी के साथ केक काट कर अमर हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को याद किया है।

मंजीत सिंह ने इस मौके पर बताया कि 29 अगस्त महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार मंजीत सिंह शहर के एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते है। मंजीत सिंह शहर की काफी समस्याओं को उठाते रहते है। लाॅकडाउन के काल में मंजीत सिंह ने सैकड़ों परिवारों के घर तक सूखा राशन पहुंचाया है।

मंजीत सिंह राष्ट्रीय स्तर के एक प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी भी रहे हैं और ग्रेटर नोएडा में स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में प्रतिभावान बच्चों के लिए एक अकादमी कार्यरत है। जो बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग देते है। इस अवसर पर हरेन्द्र भाटी, अनिल चौधरी, अफजल, राजेश कुमार, कोच नीरज लुम्बस और अकादमी के बच्चे उपस्थित रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.