मकान मालिक और उसके भाई ने महिला से रेप किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

मकान मालिक और उसके भाई ने महिला से रेप किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

मकान मालिक और उसके भाई ने महिला से रेप किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला से मकान मालिक और उसके भाई ने दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज सिंह ने बताया कि महिला के साथ यह वारदात करीब सात महीने पहले हुई थी। महिला ने बताया है कि आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया था। महिला ने जब अपने परिजनों या पुलिस को इस वारदात के  जानकारी देनी चाही तो उसका वीडियो इंटरनेट पर डालकर वायरल करने की धमकी दी गई। इस वजह से महिला अभी तक पुलिस के पास नहीं गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार चल रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.