NOIDA: कैसा होता है क्वारंटाइन रूम और वहां रहने वाले किस हाल में हैं, आइए हम आपको दिखाते हैं VIDEO

NOIDA: कैसा होता है क्वारंटाइन रूम और वहां रहने वाले किस हाल में हैं, आइए हम आपको दिखाते हैं VIDEO

NOIDA: कैसा होता है क्वारंटाइन रूम और वहां रहने वाले किस हाल में हैं, आइए हम आपको दिखाते हैं VIDEO

Tricity Today | Quarantine Room VIDEO

पूरी दुनिया में चर्चा, बहस, खबरों और सुर्खियों का बस एक ही विषय है और वह है कोरोना वायरस। कोरोना वायरस के शिकार और इस बीमारी को लेकर दहशत होना तो लाजमी है लेकिन अगर दुर्भाग्यवश किसी व्यक्ति को यह वायरस छू ले तो वह किस हाल में रहेगा। यह सवाल सबको परेशान करता है।

आज यह जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। हम आपके लिए गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड की वीडियो यहां पब्लिश कर रहे हैं। यह वीडियो हमें गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाई है और जिला प्रशासन को यह वीडियो क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती नोएडा की एक दंपति ने वॉलिंटियर शूट करके दी है।

 इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्वॉरेंटाइन वार्ड में जिला प्रशासन तमाम सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। सभी के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं। मरीजों को समाचार पत्र पढ़ने के लिए दिया जा रहा है। दिन में तीन बार डॉक्टर उनका मेडिकल चेकअप करने पहुंच रहे हैं। तीनों समय का खाना जिला प्रशासन दे रहा है। उनके लिए शौचालय और सैनिटाइजेशन जैसी सुविधाएं अलग से की गई है।

आपको हम यह भी बता देना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के पीड़ित लोग गौतम बुद्ध नगर जिले में ही आए हैं। अब तक 14 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन दूसरी ओर राहत भरी और खुशी की बात यह है कि ग्रेटर नोएडा का राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान गुरुवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों का सफलता पूर्वक उपचार करके अस्पताल से छुट्टी दे चुका है।

आने वाले दिनों में समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं।

(हम संक्रमित लोगों के नाम और पते उनकी निजता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि पैनिक नहीं हों और धैर्य के साथ रहें। अपना और अपने परिवार का बचाव ही आपका सबसे बड़ा योगदान है। tricitytoday.com)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.